7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 256GB वाला 5G फोन Moto G37 Power लॉन्च

मोटोरोला ने अपने मिडरेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया Moto G37 Power लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो इसे बाकी फोनों से अलग बनाती है। इसके साथ ही इसमें 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इस प्राइस रेंज में इसे एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर बनाते हैं।

Highlights

  • 7000mAh की बड़ी बैटरी
  • 30W फास्ट चार्जिंग + 6W रिवर्स चार्जिंग
  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 6.67″ HD+ 120Hz डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
  • 4GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • IP64 और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन

कीमत और उपलब्धता

Moto G37 Power को ग्लोबल मार्केट में EUR 299 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय कीमत में करीब ₹30,000 के आसपास बैठती है। हालांकि, अगर यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होता है, तो इसकी कीमत ₹18,000 से ₹20,000 के बीच रखी जा सकती है।

 इस प्राइस रेंज में यह फोन सीधे तौर पर बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ यूजर्स को टारगेट करेगा। फोन को PANTONE Capri, Nautical Blue और Impenetrable जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो इसे एक यूनिक लुक देते हैं।

इसे भी पढ़े- 6GB RAM वाला 5G फोन सिर्फ ₹11,999 में! आज से शुरू हुई Lava Bold N1 5G की पहली सेल

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

परफॉर्मेंस की बात करें तो Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 6nm तकनीक पर बना है और डेली यूज, मल्टीटास्किंग और लाइट गेमिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फोन में 4GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है

जो इस प्राइस सेगमेंट में काफी इम्प्रेसिव है। साथ ही इसमें वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट है, जिससे RAM को बढ़ाकर 12 GB तक किया जा सकता है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़े- OnePlus Pad 4 लॉन्च: 13,380mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ, क्या ₹60K में Best Tablet है

डिस्प्ले और डिजाइन

Moto G37 Power में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह हाई रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूद बनाता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 1050 निट्स तक जाती है

Motorola G37 Power India launch date, best battery smartphone under 20000, Moto G37 Power launch, Moto G37 Power features
Moto G37 Power

जिससे आउटडोर विजिबिलिटी भी अच्छी रहती है। साथ ही इसमें Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है, जो स्क्रीन को स्क्रैच से बचाता है। अगर डिजाइन की बात करें तो फोन पंच-होल डिस्प्ले और स्लिम बॉडी के साथ आता है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है।

कैमरा क्वालिटी

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो अच्छे डिटेल्स और कलर के साथ फोटो कैप्चर करता है। इसके साथ सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है, जो डेप्थ और लाइट मैनेजमेंट में मदद करता है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सेटअप डेली फोटोग्राफी और सोशल मीडिया यूज के लिए काफी संतोषजनक माना जा सकता है।

इसे भी पढ़े- ₹10,000 से कम में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और बड़ा 6.9″ स्क्रीन वाला POCO C81 Pro लॉन्च

बैटरी: असली हीरो

Moto G37 Power की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 78 घंटे तक चल सकता है, जो इस सेगमेंट में बेहद खास है।

इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। साथ ही इसमें 6W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करना पसंद नहीं, तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।

अन्य फीचर्स

Moto G37 Power को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे इसकी मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।

वही कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। फोन Hello UI पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है और एक क्लीन एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है।

इसे भी पढ़ें- क्या Redmi K Pad 2 बनेगा गेमिंग का नया किंग? 165Hz स्क्रीन और Dimensity 9500 के साथ एंट्री

निष्कर्ष

Moto G37 Power उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है, जो बैटरी लाइफ को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा इसमें मिलने वाला 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 5G सपोर्ट इसे एक ऑलराउंडर फोन बनाते हैं।

अगर यह स्मार्टफोन भारत में ₹20,000 के अंदर लॉन्च होता है, तो यह अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हो सकता है और बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Leave a Comment