Motorola अब भारतीय बाजार में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है कि नया Motorola Razr Fold 13 मई को इंडिया में एंट्री करेगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स और डिजाइन को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि यह डिवाइस सीधे Samsung Galaxy Z Fold सीरीज और Pixel Fold जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला है।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीज़र शेयर करते हुए बताया कि यह फोन Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि Motorola इस बार सिर्फ डिजाइन पर नहीं बल्कि बैटरी, कैमरा और लॉन्ग टर्म अपडेट्स पर भी बड़ा फोकस कर रही है।
Highlights
- Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर
- 6000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
- 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
- 8.1-इंच LTPO Foldable Display
- 165Hz कवर डिस्प्ले
- Android 16 आधारित Hello UI
- 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स
डिस्प्ले में मिलेगा प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस
Motorola Razr Fold का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 8.1-इंच का LTPO pOLED इनर डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 2484×2232 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, इसमें 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की बात सामने आई है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी काफी बेहतर हो सकती है।
फोन के आउटर स्क्रीन की बात करें तो इसमें 6.56-इंच का pOLED कवर डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बना सकता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Ceramic 3 और अंदर UTG प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़े- OnePlus Nord CE6 Lite भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Snapdragon 8 Gen 5 देगा फ्लैगशिप परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में Motorola कोई समझौता करती नजर नहीं आ रही है। Motorola Razr Fold में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है, जिसे आने वाले समय का सबसे पावरफुल Android चिपसेट माना जा रहा है।
फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो डिवाइस 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। ऐसे में मल्टीटास्किंग, AI फीचर्स और हाई-एंड गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहने वाला है।
6000mAh बैटरी बना सकती है सबसे बड़ा हथियार
Foldable स्मार्टफोन्स में अक्सर छोटी बैटरी देखने को मिलती है, लेकिन Motorola Razr Fold इस मामले में बड़ा बदलाव ला सकता है। फोन में 6000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम हो सकती है।
इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। यानी यूजर्स को सिर्फ प्रीमियम डिजाइन ही नहीं बल्कि दमदार बैटरी लाइफ भी मिलने वाली है।
इसे भी पढ़े- Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च! 200MP कैमरा और 6600mAh बैटरी देख चौंक जाएंगे आप
कैमरा फीचर्स भी होंगे काफी तगड़े
Motorola Razr Fold कैमरा के मामले में भी फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर देता नजर आ रहा है। इसमें 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलने की संभावना है।
फोन 3x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें इनर स्क्रीन पर 20MP और आउटर स्क्रीन पर 32MP कैमरा दिया जा सकता है।
Android 16 और 7 साल अपडेट्स का मिलेगा भरोसा
सॉफ्टवेयर के मामले में भी Motorola इस बार बड़ा दांव खेलने वाली है। Motorola Razr Fold Android 16 आधारित Hello UI पर काम करेगा। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।

आज के समय में इतने लंबे अपडेट्स बहुत कम Android ब्रांड्स ऑफर करते हैं। यही वजह है कि यह फोन प्रीमियम यूजर्स के लिए एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़े – 8500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 15 Max ग्लोबल लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा और स्पेक्स लीक
Samsung और Pixel Fold को मिलेगी सीधी टक्कर
भारत में लॉन्च होने के बाद Motorola Razr Fold का मुकाबला सीधे Samsung Galaxy Z Fold7 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा।
हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Motorola का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या Motorola भारतीय फोल्डेबल मार्केट में Samsung को कड़ी चुनौती दे पाएगी या नहीं।
