HMD Vibe2 5G की पहली झलक आई सामने, क्या ₹10 हजार में बनेगा नया 5G किंग?

भारत के बजट 5G स्मार्टफोन मार्केट में जल्द एक और नया विकल्प एंट्री लेने वाला है। HMD Global ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन HMD Vibe2 5G को लेकर नया अपडेट शेयर किया है, जिसके बाद यह फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। कंपनी ने अब इसकी नई लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और साथ ही फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन भी टीज कर दिया है।

पहले माना जा रहा था कि यह डिवाइस 8 मई को लॉन्च हो सकता है, लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि HMD Vibe2 5G को भारत में 21 मई 2026 को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स ने बजट यूजर्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है।

Highlights

  • 21 मई 2026 को भारत में होगा लॉन्च
  • 6000mAh बैटरी मिलने की पुष्टि
  • 50MP AI डुअल कैमरा सेटअप
  • Unisoc T760 5G प्रोसेसर
  • Android 16 का सपोर्ट
  • Cosmic Lavender कलर सामने आया
  • संभावित कीमत ₹9,499

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम फील

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीज़र में HMD Vibe2 5G का डिज़ाइन काफी मॉडर्न नज़र आ रहा है। फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जो आजकल प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। इसके रियर पैनल पर बड़ा रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

फोन को Cosmic Lavender कलर में दिखाया गया है, जो काफी आकर्षक लग रहा है। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय कंपनी इसे Titanium Black समेत दूसरे कलर ऑप्शन में भी पेश कर सकती है। बजट सेगमेंट में स्टाइलिश डिजाइन देने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है।

6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा बन सकते हैं सबसे बड़े हथियार

HMD ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। ऐसे में यह फोन उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो लंबे बैटरी बैकअप वाला 5G फोन खरीदना चाहते हैं। साथ ही इसमें 20W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP AI डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बजट कीमत में इतने कैमरा फीचर्स इसे बाकी फोन से अलग बना सकते हैं।

इसे भी पढ़े- Google Pixel 11 Leak: इस बार डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में बड़ा धमाका कर सकता है Google

स्टोरेज और परफॉर्मेंस भी दिख रहे दमदार

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Vibe2 5G में Unisoc T760 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट डेली यूसेज, सोशल मीडिया और नॉर्मल गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। फोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिल सकता है।

इसके अलावा डिवाइस में 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जाएगा। इतना स्टोरेज मिलने से यूजर्स को फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा।

डिस्प्ले और फीचर्स में भी हो सकता है अपग्रेड

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.75 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें U-Notch डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही बेहतर रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो एक्सपीरियंस स्मूद हो सकता है।

फोन में Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा NFC, Bluetooth 5.0, WiFi 5, 3.5mm ऑडियो जैक और IP52 रेटिंग जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े- OnePlus Nord CE6 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले बना रहे हैं खास

Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

HMD Vibe2 5G की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। इससे साफ हो गया है कि फोन की ऑनलाइन सेल Flipkart के जरिए की जाएगी। आने वाले दिनों में कंपनी इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले और बाकी फीचर्स से जुड़ी और जानकारियां भी शेयर कर सकती है।

HMD Vibe2 5G price in India, 6000mAh battery phone, HMD upcoming phone, HMD Vibe2 5G specifications, HMD Vibe2 5G camera,HMD Vibe2 5G price in India
HMD Vibe2 5G launch date

क्या ₹10 हजार में बनेगा नया बजट 5G विकल्प?

अगर HMD Vibe2 5G की कीमत ₹10 हजार के आसपास रहती है, तो यह बजट 5G सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 256GB स्टोरेज और नया डिजाइन इसे खास बना सकते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च के बाद यह फोन भारतीय यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

इसे भी पढ़े- 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 256GB वाला 5G फोन Moto G37 Power लॉन्च

Leave a Comment