Honor ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Honor X70 Pro Max आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि Honor 22 जून को Honor X80 Pro Max भी लॉन्च करने वाली है, लेकिन उससे पहले X70 Pro Max ने अपनी दमदार खूबियों की वजह से लोगों का ध्यान खींच लिया है।
अगर आप लंबी बैटरी लाइफ और शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह नया Honor डिवाइस आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आइिए इसकी कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
Highlights
- 8560mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X70 Pro Max
- 6000nits पीक ब्राइटनेस वाली 120Hz AMOLED स्क्रीन
- Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition प्रोसेसर
- 90W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
- 50MP कैमरा और Android 16 आधारित MagicOS 10
- शुरुआती कीमत करीब 27,940 रुपये
Honor X70 Pro Max में मिलती है 6000nits ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन
Honor X70 Pro Max में 6.79 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2640×1200 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है।

इसके अलावा डिस्प्ले में DCI-P3 कलर सपोर्ट और 3840Hz PWM डिमिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्क्रीन 6000nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़े- Honor X7e Plus 5G हुआ सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Honor X70 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए भी अच्छा अनुभव प्रदान करता है।
फोन में 8GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।
50MP कैमरा के साथ मिलता है EIS सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए Honor X70 Pro Max के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा f/1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह सोशल मीडिया और सामान्य वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त माना जा सकता है।
इसे भी पढ़े- 11,000mAh बैटरी वाला Honor X80 Pro Max आ रहा, क्या बनेगा सबसे दमदार फोन
8560mAh बैटरी है सबसे बड़ी खासियत
इस नए Honor स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8560mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है।
बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इसके अलावा फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
दमदार बिल्ड के साथ मिलती है कई प्रीमियम सुविधाएं
Honor X70 Pro Max में डुअल स्टीरियो स्पीकर, NFC, इंफ्रारेड ब्लास्टर, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन ड्यूल सिम 5G सपोर्ट के साथ आता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

मजबूती के मामले में भी यह डिवाइस काफी खास है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
इसे भी पढ़े- HMD Vibe2 5G की पहली झलक आई सामने, क्या ₹10 हजार में बनेगा नया 5G किंग?
Honor X70 Pro Max की कीमत
Honor ने इस स्मार्टफोन को Phantom Purple, Sunburst Gold, Bamboo Green और Phantom Night Black रंगों में पेश किया है।
इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (करीब 27,940 रुपये) रखी गई है। वहीं 8GB + 512GB मॉडल को 2,399 युआन (करीब 33,530 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
क्या Honor X70 Pro Max का इंतजार करना चाहिए?
अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत डिजाइन है, तो Honor X70 Pro Max एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, कंपनी 22 जून को Honor X80 Pro Max भी लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में जो यूजर्स थोड़ा ज्यादा बजट खर्च कर सकते हैं, वे नए मॉडल का इंतजार भी कर सकते हैं।
कुल मिलाकर Honor X70 Pro Max अपनी कीमत के हिसाब से एक दमदार पैकेज के रूप में सामने आया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 8560mAh की विशाल बैटरी और 6000 nits तक की ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन है।
इसे भी पढ़े- OPPO Find X10 Series Leak: 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ क्या iPhone-Samsung को देगी टक्कर
