Xiaomi 17 Series: स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। चीनी टेक कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि 11 मार्च को भारत में Xiaomi 17 Series लॉन्च की जाएगी।
इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra। कंपनी का दावा है कि यह सीरीज प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में iPhone 17 Pro और Samsung Galaxy S26 Ultra जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Xiaomi 17 को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

वहीं Xiaomi 17 Ultra में बड़ा 6.9-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जिससे गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाएगा।
दोनों स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग दी जा सकती है, जिससे यह डस्ट और पानी से सुरक्षित रहेंगे।
इसे भी पढ़े- Samsung Galaxy S26 Ultra vs Apple iPhone Air vs Google Pixel 10 Pro: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे बेस्ट?
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
नई Xiaomi 17 सीरीज में कंपनी ने लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट का इस्तेमाल किया है। दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है।
यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, AI टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल माना जा रहा है।
फोन में Android 16 आधारित HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, जो पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद और स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगा।
इसे भी पढ़े- iPhone 17e भारत में लॉन्च: A19 चिप, 48MP कैमरा और MagSafe सपोर्ट के साथ आया Apple का नया किफायती iPhone
कैमरा होगा इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत
Xiaomi की नई फ्लैगशिप सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सिस्टम होगा। कंपनी ने कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए Leica के साथ पार्टनरशिप की है।
Xiaomi 17 में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें शामिल हैं
-
50MP प्राइमरी कैमरा
-
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
-
50MP टेलीफोटो कैमरा
वहीं Xiaomi 17 Ultra में कैमरा सेटअप और भी ज्यादा पावरफुल होगा। इसमें
-
50MP प्राइमरी कैमरा
-
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
-
200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
दिया जाएगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़े- OnePlus 15T जल्द होगा लॉन्च! 7500mAh बैटरी, 165Hz स्क्रीन और 16GB RAM से मचाएगा तहलका
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी Xiaomi 17 सीरीज काफी मजबूत नजर आ रही है।
Xiaomi 17 में लगभग 6000mAh बैटरी दी जाएगी, जो
-
90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग
-
50W वायरलेस चार्जिंग
को सपोर्ट करेगी।
वहीं Xiaomi 17 Ultra में 6300mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर लगभग 1.5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
संभावित कीमत
ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत लगभग ₹1.07 लाख बताई जा रही है, जबकि Xiaomi 17 Ultra की कीमत करीब ₹1.6 लाख के आसपास है। हालांकि भारत में इन दोनों स्मार्टफोन्स की असली कीमत का खुलासा 11 मार्च के लॉन्च इवेंट में किया जाएगा।
इसे भी पढ़े – Nothing Phone 4a Pink Variant: ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन में अब नया रंग, जानिए लॉन्च डेट, फीचर्स और बड़ी अपडेट्स