भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और नया विकल्प जुड़ गया है। Tecno ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और AI फीचर्स के साथ आता है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिनभर चले और साथ में स्मार्ट फीचर्स भी दे, तो यह डिवाइस आपके लिए दिलचस्प हो सकता है।
यह फोन 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स दोनों से खरीदा जा सकेगा।
Highlights
• Tecno Spark 50 5G की सेल 3 अप्रैल से शुरू होगी
• 6500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
• Ella AI के साथ कई AI फीचर्स मिलते हैं
• MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग
• MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आता है
Tecno Spark 50 5G Price in India और Variants
Tecno Spark 50 5G को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस मॉडल 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गई है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹18,999 में उपलब्ध होगा।

यह स्मार्टफोन Champagne Gold, Fantasy Purple, Ink Black और Mint Green जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में आता है, जो यूजर्स को स्टाइल के हिसाब से अच्छा चॉइस देता है।
इसे भी पढ़े- Lenovo Xiaoxin Pro 13 और Pro GT 13 लॉन्च: 12000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ मचा धमाल!
Display और Design: Smooth Experience लेकिन HD+ Resolution
Tecno Spark 50 5G में 6.78-इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहेंगे। हालांकि, 720p रेजोल्यूशन होने की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग या OTT कंटेंट देखते समय डिटेलिंग थोड़ी कम लग सकती है। लेकिन इस प्राइस सेगमेंट में यह एक कॉमन ट्रेड-ऑफ माना जाता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह फोन डस्ट और स्प्लैश से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
Performance: MediaTek Dimensity 6400 के साथ Daily Use में Smooth
इस स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह प्रोसेसर डेली टास्क जैसे सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। हालांकि, अगर आप हाई-एंड गेमिंग जैसे BGMI या Call of Duty को हाई सेटिंग्स पर खेलना चाहते हैं, तो यह फोन थोड़ा स्ट्रगल कर सकता है।
इसे भी पढ़े- Samsung Galaxy S25 Ultra Price Cut: ₹20,000 तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप, अभी खरीदें?
Software और AI Features: Ella AI का कमाल
Tecno Spark 50 5G Android 16 पर आधारित HiOS 16 के साथ आता है। इस बार कंपनी ने AI फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। फोन में Ella AI इंटीग्रेशन के साथ AI WhatsApp Assistant, AI Writing Assistant, AI Eraser 2.0 और AI Image Extender जैसे स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं। ये फीचर्स आपकी डेली लाइफ को आसान बनाने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी भी बढ़ाते हैं।
Camera Setup: Basic लेकिन काम का
फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो डे-लाइट में अच्छी फोटोज क्लिक कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा सेटअप उन यूजर्स के लिए ठीक है जो सोशल मीडिया के लिए फोटो और वीडियो बनाते हैं।
Battery: इस फोन की सबसे बड़ी ताकत
Tecno Spark 50 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है। यह आसानी से एक से डेढ़ दिन तक चल सकती है, खासकर नॉर्मल यूज में। वही इसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.18 mm है, जो इसे हैंडी बनाती है।

क्या Tecno Spark 50 5G खरीदना चाहिए?
अगर आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और लेटेस्ट AI फीचर्स मिलें, तो Tecno Spark 50 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता फुल HD+ डिस्प्ले और बेहतर विजुअल क्वालिटी है, तो आपको दूसरे विकल्प भी देखने चाहिए। वहीं, AI फीचर्स और बैटरी बैकअप को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए यह फोन काफी वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़े – 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme P4 Lite 5G
