₹10,000 के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन (April 2026) दमदार फीचर्स, शानदार वैल्यू , Best Phones Under 10000

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इंटरनेट के सस्ता होने के बाद बजट स्मार्टफोन की डिमांड तेजी से बढ़ी है, और यही वजह है कि कंपनियां अब कम कीमत में भी शानदार फीचर्स दे रही हैं।

अगर आपका बजट ₹10,000 तक है, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। इस रेंज में आपको बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी, अच्छा कैमरा और 5G जैसे फीचर्स भी मिलने लगे हैं। ऐसे में हमने आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन चुने हैं, जो कीमत के हिसाब से जबरदस्त वैल्यू देते हैं।

Highlights (Best phones under 10000)

  • ₹10,000 के अंदर शानदार स्मार्टफोन ऑप्शन
  • Amazon और Flipkart पर कम कीमत में उपलब्ध
  • 5G कनेक्टिविटी वाले बजट फोन
  • 50MP कैमरा तक के विकल्प
  • बड़ी बैटरी और डिस्प्ले

₹10,000 के अंदर बेस्ट फोन – क्विक कंपैरिजन( Best phones under 10000)

फोनडिस्प्लेकैमराबैटरीकीमत
Tecno Spark Go 36.74″13MP5000mAh₹8,999
Moto G35 5G6.72″ FHD+50MP5000mAh₹9,999
Redmi A4 5G6.88″50MP5160mAh₹9,736

Tecno Spark Go 3 – कम कीमत में बढ़िया डेली यूज फोन

Tecno Spark Go 3 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें एक सिंपल और भरोसेमंद फोन चाहिए। इसकी 6.74 इंच की बड़ी स्क्रीन वीडियो देखने और सोशल मीडिया यूज के लिए अच्छा एक्सपीरियंस देती है।

Tecno Spark Go 3 best phones under 10000
Tecno Spark Go 3 best phones under 10000

इस फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो एक दिन आराम से निकाल देती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक है।

इसकी कीमत Amazon और Flipkart दोनों प्लेटफॉर्मों पर लगभग ₹8,999 के आसपास रखी गई है, जहां आपको ऑफर्स के साथ यह और सस्ता भी मिल सकता है। इस बजट में यह फोन स्टूडेंट्स और नॉर्मल यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।

इसे भी पढ़े – Vivo Pad 6 Pro आया मार्केट में, 144Hz 4K Display, 13,000mAh Battery, कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Motorola Moto G35 5G – ₹10,000 में पावरफुल 5G फोन

Motorola Moto G35 5G इस लिस्ट का सबसे बैलेंस्ड स्मार्टफोन माना जा सकता है। इसमें 6.72 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो इस प्राइस में काफी कम देखने को मिलती है।

Motorola Moto G35 5G best phones under 10000
Motorola Moto G35 5G best phones under 10000

इसका 50MP + 8MP कैमरा सेटअप फोटो क्वालिटी को काफी बेहतर बनाता है, वहीं 16MP फ्रंट कैमरा सेल्फी लवर्स को पसंद आएगा। 5000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज इसे और मजबूत बनाते हैं।

Flipkart पर इसकी कीमत ₹9,999 रखी गई है, जबकि Amazon पर यह ₹12,499 तक जाता है। इसलिए अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart डील ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़े- Oppo K15 Pro और K15 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल Dimensity प्रोसेसर के साथ एंट्री

Redmi A4 5G – बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Redmi A4 5G खास उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें बड़ी डिस्प्ले और लंबा बैटरी बैकअप चाहिए। इसमें 6.88 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो मूवी और गेमिंग के लिए अच्छा अनुभव देती है।

Redmi A4 5G best phones under 10000
Redmi A4 5G best phones under 10000

इसमें 5160mAh की बैटरी मिलती है, जो हैवी यूज के बाद भी अच्छा बैकअप देती है। साथ ही 50MP कैमरा इस बजट में अच्छी फोटो क्लिक करने में सक्षम है।

Flipkart पर इसकी कीमत करीब ₹9,736 है, जबकि Amazon पर यह ₹10,999 तक मिल रहा है। सही ऑफर मिलने पर यह फोन एक शानदार डील बन सकता है।

इसे भी पढ़े- Google Pixel 11 Pro First Look: कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार वापसी, जानें पूरी डिटेल

Leave a Comment