Ai+ Nova Flip 5G: इतना सस्ता Flip फोन? ₹15K में लॉन्च की खबर से मार्केट में हलचल

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अब Flip फोन धीरे-धीरे आम होते जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इनकी कीमत काफी ज्यादा रही है। ऐसे में Ai+ Nova Flip 5G का नाम सामने आते ही यूजर्स के बीच काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

लीक जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 9 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है और खास बात यह है कि इसमें Flip डिजाइन के साथ ऐसे फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो आमतौर पर महंगे फोल्डेबल फोन में देखने को मिलते हैं।

Highlights

  • 9 अप्रैल को लॉन्च होने वाला Flip 5G स्मार्टफोन
  • 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 50MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप
  • 13MP फ्रंट कैमरा
  • MediaTek 7300X प्रोसेसर
  • 4325mAh बैटरी
  • 7.2mm स्लिम डिजाइन और 193g वजन

Displayऔर Design: प्रीमियम लुक के साथ बड़ा AMOLED पैनल

Ai+ Nova Flip 5G में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेंगे।

Flip डिजाइन के कारण यह फोन फोल्ड होकर काफी कॉम्पैक्ट बन जाता है, जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है। साथ ही इसका 7.2mm स्लिम प्रोफाइल और 193 ग्राम वजन इसे हल्का और प्रीमियम फील देता है।

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S27 Pro Leak: अब आएगा नया Pro मॉडल, Ultra जैसी ताकत लेकिन बिना S Pen के!

Camera: 50MP के साथ मिलेगा क्लियर शॉट

कैमरा सेगमेंट में Ai+ Nova Flip 5G काफी अच्छा परफॉर्म कर सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो डेली फोटोग्राफी के लिए शानदार माना जाता है।

इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिलेगा, जो बेसिक डेप्थ या मैक्रो काम के लिए इस्तेमाल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए ठीक-ठाक रिजल्ट देगा।

Performance: MediaTek 7300X से मिलेगी दमदार स्पीड

फोन में MediaTek 7300X प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है, जो मिड-रेंज सेगमेंट के लिए अच्छा चिपसेट माना जाता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और नॉर्मल गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है।

इसके साथ nxtQ OS दिया जाएगा, जो एक कस्टम UI हो सकता है और यूजर्स को नया एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगा।

इसे भी पढ़े- HONOR 600 Pro की पहली झलक आई सामने, Snapdragon 8 और 200MP कैमरा बना सकते हैं गेम चेंजर

Battery: Flip फोन में भी मिलेगी ठीक-ठाक बैटरी

Ai+ Nova Flip 5G में 4325mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो Flip फोन के हिसाब से काफी बैलेंस्ड मानी जाती है। हालांकि बैटरी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन AMOLED डिस्प्ले और ऑप्टिमाइजेशन के साथ यह एक दिन का बैकअप आराम से दे सकती है।

संभावित कीमत: क्या सच में बजट Flip फोन होगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस फोन की कीमत क्या होगी। अगर लीक और स्पेसिफिकेशन को देखा जाए, तो यह फोन ₹12,000 से ₹18,000 के बीच लॉन्च हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत का सबसे सस्ता Flip 5G स्मार्टफोन बन सकता है और मार्केट में एक नया ट्रेंड शुरू कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- 8300mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ Honor X70 Refresh Edition, 80W वायरलेस चार्जिंग भी!

Leave a Comment