iPhone 17e भारत में लॉन्च: A19 चिप, 48MP कैमरा और MagSafe सपोर्ट के साथ आया Apple का नया किफायती iPhone

iPhone 17 series: टेक कंपनी Apple ने आखिरकार अपनी नई iPhone 17e को भारत समेत कई देशों में लॉन्च कर दिया है। यह फोन नई iPhone 17 series का सबसे किफायती मॉडल माना जा रहा है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो कम कीमत में प्रीमियम iPhone अनुभव चाहते हैं।

नए iPhone 17e में A19 चिप, 48MP Fusion कैमरा, MagSafe सपोर्ट, और 256GB से शुरू होने वाली स्टोरेज जैसी बड़ी अपग्रेड्स दिए गए हैं। Apple का दावा है कि यह फोन तेज परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा और मजबूत डिजाइन के साथ कई सालों तक स्मूद अनुभव देगा।

iPhone 17e Design और Display

डिजाइन की बात करें तो iPhone 17e में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के दौरान शानदार विजुअल अनुभव देती है। फोन की HDR पीक ब्राइटनेस लगभग 1200 nits तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

iPhone 17e अब 256GB स्टोरेज के साथ MagSafe सपोर्ट भी मिला है.
iPhone 17e अब 256GB स्टोरेज के साथ MagSafe सपोर्ट भी मिला है.

फोन के फ्रंट में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जो Apple के अनुसार पिछले जेनरेशन के मुकाबले लगभग 3 गुना बेहतर scratch resistance प्रदान करता है।

 वही डिवाइस की बॉडी aerospace-grade aluminum से बनी है और इसे IP68 rating मिली हुई है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।

A19 Chip और Performance

नए iPhone 17e में Apple का लेटेस्ट Apple A19 chip दिया गया है। यह चिप 3-nanometer technology पर आधारित है और इसमें 6-core CPU, 4-core GPU और 16-core Neural Engine शामिल है।

A19 चिप: लेटेस्ट-जेनरेशन 3nm प्रोसेसर जो बेहद तेज परफॉर्मेंस, AAA गेमिंग, और Apple Intelligence फीचर्स देता है .
A19 चिप: लेटेस्ट-जेनरेशन 3nm प्रोसेसर जो बेहद तेज परफॉर्मेंस, AAA गेमिंग, और Apple Intelligence फीचर्स देता है .

Apple का कहना है कि यह प्रोसेसर पुराने मॉडल जैसे iPhone 11 के मुकाबले लगभग 2 गुना तेज परफॉर्मेंस दे सकता है। इसके साथ नया C1X cellular modem भी दिया गया है, जो पहले के मॉडेम से तेज नेटवर्क स्पीड और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देता है।

यह फोन iOS 26 पर चलता है और इसमें Apple Intelligence जैसे AI-आधारित फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है।

इसे भी पढ़े – Samsung Galaxy S26 Ultra vs Apple iPhone Air vs Google Pixel 10 Pro: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे बेस्ट?

Camera Features: 48MP Fusion Camera

फोटोग्राफी के लिए iPhone 17e में 48MP Fusion कैमरा दिया गया है। यह कैमरा शानदार डिटेल के साथ फोटो कैप्चर करता है, खासकर लो-लाइट में भी अच्छी क्वालिटी मिलती है।

कैमरा की खास बातें:

  • 48MP मुख्य कैमरा

  • 2x optical-quality zoom

  • Night mode और Smart HDR

  • 24MP या 48MP फोटो कैप्चर

  • बेहतर Portrait mode

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन 4K Dolby Vision video recording (60fps) सपोर्ट करता है। साथ ही Spatial Audio recording और wind noise reduction जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

वही सेल्फी के लिए इस फ़ोन में 12MP TrueDepth front camera दिया गया है, जो Face ID और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल होता है।

इसे भी पढ़े- Nothing Phone 4a Pink Variant: ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन में अब नया रंग, जानिए लॉन्च डेट, फीचर्स और बड़ी अपडेट्स

Battery, Charging और MagSafe Support

Apple का दावा है कि iPhone 17e पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ देता है। फोन में बेहतर पावर मैनेजमेंट के लिए नया मॉडेम और iOS optimization दिया गया है।

इसमें MagSafe सपोर्ट फीचर भी दिया गया है.
इसमें MagSafe सपोर्ट फीचर भी दिया गया है.

चार्जिंग फीचर्स में शामिल हैं:

  • USB-C fast charging

  • लगभग 30 मिनट में 50% चार्ज

  • MagSafe wireless charging

  • Qi2 wireless charging support

MagSafe की मदद से यूजर्स आसानी से चार्जर, केस, वॉलेट और अन्य एक्सेसरीज़ को फोन के पीछे मैग्नेटिक तरीके से अटैच कर सकते हैं।

Satellite और Safety Features

नए iPhone 17e में कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। अगर यूजर के पास मोबाइल नेटवर्क या Wi-Fi उपलब्ध नहीं है, तब भी वह सैटेलाइट फीचर्स की मदद से कनेक्टेड रह सकता है।

इनमें शामिल हैं:

  • Emergency SOS via satellite

  • Messages via satellite

  • Roadside Assistance

  • Find My location sharing

  • Crash Detection

Crash Detection फीचर कार एक्सीडेंट की स्थिति में अपने आप इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर सकता है।

इसे भी पढ़े- Samsung का बड़ा इवेंट आज: Galaxy Unpacked में लॉन्च होगी नई S26 सीरीज, 200MP कैमरा और AI का दम

Storage और Color Options

Apple ने इस बार स्टोरेज में बड़ा बदलाव किया है।

iPhone 17e का बेस वेरिएंट अब 256GB storage के साथ शुरू होता है, जो पिछले मॉडल से दोगुना है।

उपलब्ध वेरिएंट:

  • 256GB

  • 512GB

कलर ऑप्शन:

  • Black

  • White

  • Soft Pink

तीनों ही रंग premium matte finish के साथ आते हैं।

iPhone 17e Price in India

भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत लगभग ₹64,900 रखी गई है।

संभावित कीमतें:

  • 256GB वेरिएंट – ₹64,900

  • 512GB वेरिएंट – ₹84,900

फोन के लिए 4 मार्च से pre-order शुरू होंगे और इसकी बिक्री 11 मार्च से Apple की वेबसाइट, अधिकृत स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।

क्या iPhone 17e खरीदना चाहिए?

अगर आप एक ऐसा iPhone चाहते हैं जिसमें लेटेस्ट A19 चिप, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और MagSafe सपोर्ट मिले, लेकिन Pro मॉडल जितना ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो iPhone 17e एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कम कीमत में 256GB स्टोरेज, बेहतर परफॉर्मेंस और Apple का भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे 2026 के सबसे दिलचस्प स्मार्टफोन्स में से एक बना सकता है।

इसे भी पढ़े- OnePlus 15 5G: 7300mAh बैटरी, 16GB रैम और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लॉन्च हुआ तगड़ा 5G फोन

Leave a Comment