Gaming Lovers के लिए आया iQOO Z11x 5G: Dimensity 7400 Turbo और Monster Mode के साथ धमाका इसका कैमेर भी है दमदार

भारत में बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर स्टूडेंट्स, गेमर्स और भारी बैटरी बैकअप चाहने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कंपनी ने इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Sony कैमरा सेंसर जैसे कई दमदार फीचर्स दिए हैं। साथ ही फोन को IP68 और IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी खास माना जा रहा है।

अगर आप ₹20,000 के आसपास एक powerful battery smartphone, gaming phone under 20000 या long battery life phone ढूंढ रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं iQOO Z11x price in India, specifications, battery, gaming features और कैमरा के बारे में।

iQOO Z11x Display: 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा स्क्रीन

iQOO Z11x 5G में कंपनी ने 6.76-inch FHD+ LCD display दिया है। यह स्क्रीन 120Hz refresh rate को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है।

इसे पढ़े- ₹25,000 से कम में बड़ा धमाका: vivo Y51 Pro 5G में 7200mAh बैटरी और 4K कैमरा

फोन की स्क्रीन 1200 nits तक की peak brightness देती है, इसलिए धूप में भी कंटेंट देखना आसान रहता है। इसके अलावा डिस्प्ले में अच्छा कलर रिप्रोडक्शन और 382 ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है, जिससे वीडियो और गेम्स ज्यादा शार्प दिखाई देते हैं।

iQOO Z11x Processor: MediaTek Dimensity 7400 Turbo की दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में iQOO Z11x 5G काफी मजबूत दिखाई देता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm architecture पर बना हुआ है।

यह प्रोसेसर 2.6 GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu score 10 लाख से ज्यादा तक पहुंच सकता है।

स्टोरेज के लिए फोन में UFS 3.1 storage दी गई है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और डेटा ट्रांसफर स्पीड भी काफी तेज रहती है। यह चिपसेट परफॉर्मेंस के मामले में Snapdragon 7 Gen 3 और Snapdragon 7s Gen 3 जैसे प्रोसेसर को सीधी टक्कर देता है।

Gaming Features: मोबाइल गेमर्स के लिए खास फीचर्स

आजकल स्मार्टफोन खरीदते समय कई यूज़र्स गेमिंग परफॉर्मेंस को भी काफी महत्व देते हैं। इसी वजह से iQOO Z11x 5G में कई खास gaming features दिए गए हैं।

फोन में Monster Gaming Mode, 4D Game Vibration और AI Game Voice Changer जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

इसके अलावा इसमें Bypass Charging तकनीक दी गई है। इसका फायदा यह होता है कि गेम खेलते समय फोन सीधे चार्जर से पावर लेता है, जिससे बैटरी ज्यादा गर्म नहीं होती और गेमिंग परफॉर्मेंस स्थिर रहती है।

iQOO Z11x Battery: 7200mAh बैटरी के साथ लंबा बैकअप

बैटरी इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है। iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस प्राइस रेंज में काफी कम देखने को मिलती है।

iqoo z11x 7200mah battery
iqoo z11x 7200mah battery

कंपनी के अनुसार यह बैटरी:

  • लगभग 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक

  • करीब 15.4 घंटे तक गेमिंग

का बैकअप दे सकती है।

फोन में 44W FlashCharge fast charging सपोर्ट मिलता है और यह reverse charging को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ कंपनी 6 साल की battery health assurance भी दे रही है।

Camera Setup: Sony सेंसर के साथ 50MP कैमरा

अगर इस फ़ोन की कैमरा की बात करी तो फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11x 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Rear Camera

  • 50MP Sony IMX852 Primary Camera

  • 2MP Bokeh Camera

Front Camera

  • 32MP Selfie Camera

फोन 4K video recording (30FPS) को सपोर्ट करता है और इसमें Electronic Image Stabilisation (EIS) भी मिलता है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग ज्यादा स्टेबल रहती है।

 इसे पढ़े- स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स के लिए शानदार टैबलेट: Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च

Software और Durability

सॉफ्टवेयर के मामले में iQOO Z11x 5G OriginOS 6 (Android 16 आधारित) पर चलता है।

कंपनी ने इसमें अच्छा अपडेट सपोर्ट भी दिया है:

  • 2 साल के OS updates

  • 4 साल के security updates

इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 water resistance रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। वही फोन में dual stereo speakers भी दिए गए हैं, जिससे म्यूजिक और वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

iQOO Z11x Software, Durability
iQOO Z11x Software, Durability

iQOO Z11x Price in India

भारत में iQOO Z11x 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:

  • 6GB + 128GB – ₹18,999

  • 8GB + 128GB – ₹20,999

  • 8GB + 256GB – ₹22,999

iQOO Z11x stroge
iQOO Z11x stroge

वहीं अगर आप कुछ बैंक कार्ड्स से खरीदारी करते हैं तो आपको ₹2,000 तक का instant discount भी मिल सकता है।

Sale Date और Color Options

यह स्मार्टफोन 16 मार्च 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इसे आप खरीद सकते हैं:

  • Amazon

  • iQOO की आधिकारिक वेबसाइट

  • Vivo exclusive stores

  • ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स

फोन दो कलर ऑप्शन में आता है:

  • Prismatic Green

  • Titan Black

इसे पढ़े- ₹40,000 से कम में प्रीमियम फोन: Nothing Phone 4a Pro के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप ₹20,000 के आसपास एक powerful battery smartphone, gaming phone, या long battery backup phone खरीदना चाहते हैं, तो iQOO Z11x 5G एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें 7200mAh battery, Dimensity 7400 Turbo processor, 120Hz display, Sony camera और IP68/IP69 protection जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी मजबूत बनाते हैं।

अगर आप आने वाले नए स्मार्टफोन्स की लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

साथ ही कमेंट में बताइए कि 7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर वाला यह नया iQOO फोन आपको कैसा लगा और क्या आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं? 🚀📱

यह भी पढ़े-

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Apple iPhone Air vs Google Pixel 10 Pro: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे बेस्ट?

POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max भारत में 17 मार्च को लॉन्च: 9000mAh बैटरी, Dimensity 9500s चिप और 120Hz AMOLED डिस्प्ले

Leave a Comment