फ़ोन लोवर के बीच मार्केट में Nothing Phone 4a Pro और Nothing Phone 4a को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। आखिरकार कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
इस बार कंपनी ने डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों में बड़ा बदलाव किया है। खासतौर पर Nothing Phone 4a Pro में नया Glyph Matrix interface, मेटल बॉडी और पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।
अगर आप 30-40 हजार रुपये के बजट में एक यूनिक डिजाइन वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro price, specifications, design और features के बारे में।
Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro की भारत में कीमत
सबसे पहले बात करते हैं कीमत की।
Nothing Phone 4a Price in India
8GB RAM + 128GB Storage – ₹31,999
8GB RAM + 256GB Storage – ₹34,999
12GB RAM + 256GB Storage – ₹37,999
Nothing Phone 4a Pro Price in India
8GB RAM + 128GB Storage – ₹39,999
8GB RAM + 256GB Storage – ₹42,999
12GB RAM + 256GB Storage – ₹45,999
कंपनी बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे कीमत और कम हो सकती है। दोनों फोन Flipkart पर उपलब्ध होंगे। Nothing Phone 4a की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी जबकि Phone 4a Pro 27 मार्च से खरीदा जा सकेगा।
इसे भी पढ़े- iQOO Z11x 5G India Launch: 7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo के साथ 12 मार्च को होगा लॉन्च
डिजाइन में बड़ा बदलाव
Nothing हमेशा अपने अलग डिजाइन के लिए जाना जाता है और इस बार भी कंपनी ने कुछ नया करने की कोशिश की है। Nothing Phone 4a Pro में इस बार मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है, जिससे फोन हाथ में ज्यादा प्रीमियम और मजबूत महसूस होता है। पहले की तरह पूरा ट्रांसपेरेंट बैक नहीं है, बल्कि कैमरा मॉड्यूल के आसपास ही ट्रांसपेरेंट ग्लास दिया गया है।
फोन के पीछे बड़ा Glyph Matrix lighting system है जिसमें करीब 137 mini LED lights हैं। यह नोटिफिकेशन, टाइमर, बैटरी और कई विजुअल एनिमेशन दिखा सकता है।
रंग विकल्प की बात करें तो यह फोन Black, Silver और Pink कलर में आता है।
Nothing Phone 4a में नया Glyph Bar
वहीं दूसरी तरफ Nothing Phone 4a में कंपनी ने नया Glyph Bar interface दिया है। इसमें 63 mini LED lights हैं जो अलग-अलग नोटिफिकेशन और अलर्ट दिखाने के लिए इस्तेमाल होती हैं।
यह फीचर इन चीजों के लिए उपयोगी है:
Glyph Timer
Essential Notification
Volume Indicator
Camera Countdown
Live Notifications
Flip to Record
यही वह फीचर है जो Nothing के फोन को बाकी स्मार्टफोन से अलग पहचान देता है।
इसे भी पढ़े- स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स के लिए शानदार टैबलेट: Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
दोनों स्मार्टफोन में बड़ी और हाई-क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Nothing Phone 4a Pro Display
6.83-inch 1.5K AMOLED
144Hz Refresh Rate
5000 nits Peak Brightness
Nothing Phone 4a Display
6.78-inch AMOLED
120Hz Refresh Rate
4500 nits Peak Brightness
प्रो मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 processor दिया गया है, जबकि Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 chipset मिलता है।
दोनों प्रोसेसर 4nm तकनीक पर आधारित हैं और बेहतर AI तथा गेमिंग परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं।
इसे भी पढ़े- OnePlus 15T जल्द होगा लॉन्च! 7500mAh बैटरी, 165Hz स्क्रीन और 16GB RAM से मचाएगा तहलका
कैमरा फीचर्स
कैमरा के मामले में भी कंपनी ने इस बार अच्छा अपग्रेड दिया है। जिससे फोटोग्राफी और विडियो रिकॉर्डिंग के लिए बहुत अच्छा होने वाला है
Nothing Phone 4a Pro Camera
50MP Main Camera
50MP Telephoto Lens
8MP Ultra-Wide Camera
32MP Front Camera
140x Ultra Zoom
Nothing Phone 4a Camera
50MP Main Camera
50MP Periscope Camera
8MP Ultra-Wide
32MP Selfie Camera
फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
दोनों स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी दी गई है। और साथ में 50 वाट का फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है जिससे यूजर इसे जल्दी चार्ज कर सकते है और लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते है
5400mAh Battery
50W Fast Charging
कंपनी के अनुसार फोन लगभग 1 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। वही सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलते हैं।
कंपनी ने वादा किया है की 3 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्यूरिटी अपडेट देखने को मिलेगा :
3 साल के OS Updates
6 साल के Security Updates
इसे भी पढ़े- Samsung का बड़ा इवेंट आज: Galaxy Unpacked में लॉन्च होगी नई S26 सीरीज, 200MP कैमरा और AI का दम
क्या Nothing Phone 4a Pro खरीदना चाहिए?
अगर आपको यूनिक डिजाइन वाला स्मार्टफोन पसंद है और आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो Nothing Phone 4a Pro एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इसमें प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।
हालांकि कैमरा परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और असली उपयोग का अनुभव लंबे इस्तेमाल के बाद ही पूरी तरह सामने आएगा। इसलिए खरीदने से पहले रिव्यू जरूर देख लेना बेहतर रहेगा।
निष्कर्ष
Nothing ने अपने नए स्मार्टफोन्स Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में फिर से हलचल पैदा कर दी है। Glyph lighting, नया डिजाइन और पावरफुल हार्डवेयर इन फोन्स को खास बनाते हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में बाकी ब्रांड्स को टक्कर दे पाते हैं या नहीं।
