7000mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme P4 Lite 5G, 19 मार्च को भारत में लॉन्च

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Realme लगातार अपनी P-सीरीज़ का विस्तार कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि भारत में जल्द ही Realme P4 Lite 5G लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन को लेकर Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे साफ हो गया है कि फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की हैं, लेकिन एक नए लीक मार्केटिंग पोस्टर में फोन की लॉन्च डेट और कुछ अहम फीचर्स सामने आ गए हैं।

19 मार्च को हो सकता है Reame P4 Lite 5g लॉन्च

लीक रिपोर्ट के अनुसार Realme P4 Lite 5G को भारत में 19 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक्सक्लूसिव रूप से पेश कर सकती है।

इस स्मार्टफोन को खास तौर पर बजट सेगमेंट के यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फोन कम कीमत में बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है।

इसे भी पढ़े- Chinese ब्रांड्स को टक्कर देने आया Lava Bold 2 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

लीक पोस्टर के अनुसार Realme P4 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चलने वाली होगी और फोन में 6 साल तक बैटरी लाइफ बनाए रखने की क्षमता दी जा सकती है।

इसके अलावा पोस्टर में यह भी बताया गया है कि डिवाइस 4 साल तक लैग-फ्री यूज़ का अनुभव दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन बैटरी के मामले में बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

मिल सकता है मजबूत और रग्ड डिजाइन

Realme P4 Lite 5G को मजबूती के मामले में भी अपग्रेड के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिल सकता है।

इस सर्टिफिकेशन का मतलब है कि फोन को गिरने, झटकों और कठिन परिस्थितियों में भी टिकाऊ बनाने की कोशिश की गई है। यानी यह डिवाइस सामान्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले ज्यादा मजबूत हो सकता है।

डिजाइन में दिखेगा नया लुक

लीक पोस्टर में फोन का ब्लू कलर वेरिएंट नजर आया है। इसके बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर डिज़ाइन दिया गया है, जो फोन को अलग और आकर्षक लुक देता है।

फोन के बैक में लेदर-फिनिश टेक्सचर देखने को मिल सकता है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है। कैमरा मॉड्यूल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में दिया गया है, जिसमें तीन सर्कुलर कैमरा रिंग्स वर्टिकल डिजाइन में नजर आती हैं। इनके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है।

अभी सामने नहीं आई पूरी स्पेसिफिकेशन

फिलहाल कंपनी ने Realme P4 Lite 5G के कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है। हालांकि लॉन्च डेट सामने आने के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फोन की और डिटेल्स भी सामने आ सकती हैं।

इसे भी पढ़े- iPhone 17e भारत में लॉन्च: A19 चिप, 48MP कैमरा और MagSafe सपोर्ट के साथ आया Apple का नया किफायती iPhone

Realme P4 Lite 4G का होगा 5G अपग्रेड

आने वाला Realme P4 Lite 5G, पिछले महीने लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का 5G वर्जन होगा। इस फोन को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी।

यह स्मार्टफोन Flipkart पर Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

Realme P4 Lite 4G के स्पेसिफिकेशंस

Realme P4 Lite 4G में 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो 12nm प्रोसेस पर आधारित है और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 13MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में इसमें 6300mAh बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इसे भी पढ़े- Vivo T5x 5G भारत में इस दिन लॉन्च, मिलेगी Segment की सबसे बड़ी 7,200mAh Battery

क्या आपको इस फोन का इंतजार करना चाहिए?

अगर आप कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme P4 Lite 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

हालांकि इसके कैमरा, डिस्प्ले और असली परफॉर्मेंस के बारे में सही जानकारी लॉन्च के बाद ही मिलेगी। फिलहाल इतना तय है कि यह फोन बजट सेगमेंट में बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन के रूप में अपनी अलग पहचान बना सकता है।

Leave a Comment