₹25K से ₹1.5 लाख तक! इस हफ्ते लॉन्च होंगे धांसू कैमरा-बैटरी वाले फोन

मई 2026 की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाली है। इस हफ्ते भारतीय बाजार में ऐसे कई नए मोबाइल लॉन्च होने जा रहे हैं जो बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार होंगे।

4 मई से 10 मई के बीच लॉन्च होने वाले ये स्मार्टफोन हर बजट के यूजर्स को टारगेट करेंगे। चाहे आप फ्लैगशिप कैमरा फोन लेना चाहते हों या फिर मिडरेंज में लंबी बैटरी वाला फोन, इस हफ्ते आपके पास कई ऑप्शन आने वाले हैं।

Highlights

  • 4 मई से 10 मई के बीच बड़े स्मार्टफोन लॉन्च
  • 8000mAh तक की बैटरी वाले फोन एंट्री करेंगे
  • 200MP कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर का जलवा
  • OnePlus और Vivo की नई सीरीज पर खास नजर
  • ₹25,000 से ₹1.5 लाख तक की प्राइस रेंज

Vivo X300 FE: कॉम्पैक्ट बॉडी में फ्लैगशिप पावर

इस हफ्ते की शुरुआत Vivo के नए स्मार्टफोन से होगी, जिसे 6 मई को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X300 FE को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो छोटा लेकिन पावरफुल फोन चाहते हैं।

vivo X300 FE 5G 6500mAh battery phone, vivo X300 FE Snapdragon 8 Gen 5vivo X300 FE India launch, vivo X300 FE camera review
vivo X300 FE 5G

फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे हाई-एंड परफॉर्मेंस देगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony OIS सेंसर, 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा।

6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन बैटरी के मामले में भी काफी मजबूत नजर आता है। वहीं 40W वायरलेस चार्जिंग इसे और प्रीमियम बनाती है।

इसे भी पढ़े- iQOO Z11 और Z11x लॉन्च से पहले चर्चा में, दमदार फीचर्स ने मचाया धमाल

Vivo X300 Ultra: 200MP कैमरा वाला पावरहाउस

अगर आप बेस्ट कैमरा फोन का इंतजार कर रहे हैं तो Vivo X300 Ultra आपके लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है। यह भी 6 मई को लॉन्च होगा और सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल होगा।

Vivo X300s Series India launch date
 Vivo X300 Ultra 

इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका 200MP कैमरा है, जो प्रो-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव देगा। इसके साथ 50MP के अन्य कैमरा सेंसर और ZEISS टेक्नोलॉजी इसे और खास बनाते हैं।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग इसे एक कंप्लीट फ्लैगशिप फोन बनाते हैं।

OnePlus Nord CE6 5G: बैटरी और गेमिंग का नया किंग?

OnePlus अपने मिडरेंज सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। Nord CE6 5G को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा और इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh बैटरी होगी।

OnePlus Nord CE6 5G, best battery smartphone, 200MP camera phone, latest smartphone news India, OnePlus Nord CE6 5G launch date
OnePlus Nord CE6 5G

इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हो सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 6 साल तक हेल्दी रहेगी, जो इसे और खास बनाता है।

144Hz डिस्प्ले और 144FPS गेमिंग सपोर्ट इसे गेमर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन बना सकता है।

इसे भी पढ़े- 8500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 15 Max ग्लोबल लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा और स्पेक्स लीक

OnePlus Nord CE6 Lite: बजट में पावरफुल ऑप्शन

OnePlus Nord CE6 Lite उन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है जो कम बजट में अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह फोन भी 7 मई को लॉन्च होगा।

best smartphones launching this week, 8000mAh battery phone India, new mobile launch May 2026 India, best battery smartphone
OnePlus Nord CE6 Lite

इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो डेली यूज और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा माना जा रहा है। फोन में 7000mAh बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है।

इसके अलावा VC कूलिंग सिस्टम और 144FPS गेमिंग सपोर्ट इसे इस प्राइस रेंज में काफी मजबूत बनाते हैं।

HMD Vibe 2 5G: साइलेंट एंट्री वाला सरप्राइज फोन

HMD Global भी इस हफ्ते अपने नए स्मार्टफोन के साथ एंट्री कर सकता है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन Flipkart पर इसकी लिस्टिंग हो चुकी है।

HMD Vibe 2 5G, latest smartphone news India, 8000mAh battery phone India, 200MP camera phone,
HMD Vibe 2 5G

लीक्स के मुताबिक, इस फोन में Unisoc T760 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी दी जा सकती है। यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है जो कम कीमत में 5G और बड़ी बैटरी चाहते हैं।

इसे भी पढ़े- 8000mAh Battery वाला OnePlus Nord CE6! क्या CE5 अब पुराना हो गया?

क्या इस हफ्ते का लॉन्च बदल देगा स्मार्टफोन मार्केट?

इस हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स को देखकर साफ है कि कंपनियां अब बैटरी और कैमरा पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। 6500mAh से लेकर 8000mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स अब धीरे-धीरे आम होते जा रहे हैं।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। थोड़ा इंतजार करके आप बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं, जो आपके बजट और जरूरत दोनों को पूरा करे।

Leave a Comment