OnePlus Nord Buds 4 भारत में 25 जून को होगा लॉन्च, 52dB ANC और 54 घंटे की बैटरी से होंगे लैस

OnePlus भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 को 25 जून को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है। नए ईयरबड्स में बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, लंबी बैटरी लाइफ और गेमिंग के लिए खास ऑडियो फीचर्स दिए जाएंगे।

अगर आप ऐसे TWS ईयरबड्स की तलाश में हैं जो म्यूजिक, कॉलिंग और गेमिंग तीनों में शानदार अनुभव दें, तो OnePlus Nord Buds 4 आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प साबित हो सकते हैं।

Highlights

  • 25 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होंगे।
  • 52dB Active Noise Cancellation का सपोर्ट मिलेगा।
  • 5000Hz Ultra-Wide Noise Cancellation रेंज दी गई है।
  • 12mm Titanium-Coated ड्राइवर्स से लैस होंगे।
  • AI Clear Call के साथ छह माइक्रोफोन मिलेंगे।
  • एक बार चार्ज करने पर 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा।
  • BGMI, Free Fire और Call of Duty के लिए लो-लेटेंसी ऑडियो सपोर्ट।
  • OnePlus Game Sound Spatial Audio फीचर मिलेगा।

दमदार ANC और बेहतर साउंड क्वालिटी

कंपनी के अनुसार OnePlus Nord Buds 4 में 52 dB तक का Active Noise Cancellation सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 5000 Hz Ultra-Wide Noise Cancellation रेंज भी दी गई है, जिससे आसपास के शोर को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। इससे यूजर्स को म्यूजिक सुनते समय और कॉलिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इनमें 12 mm के Titanium-Coated ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये ड्राइवर गहरे बास और क्लियर हाई-फ्रीक्वेंसी ऑडियो देने में सक्षम होंगे।

इसे भी पढ़े- 13,380mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आया OnePlus Pad 3 Pro जाने पूरा स्पेसिफिकेशन

कॉलिंग के लिए मिलेगा छह माइक्रोफोन का सपोर्ट

OnePlus Nord Buds 4 में कुल छह माइक्रोफोन दिए जाएंगे, जो AI Clear Call तकनीक के साथ काम करेंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करने और आवाज को ज्यादा साफ रखने में मदद करेगा।

इतना ही नहीं, तेज हवा वाले माहौल में भी बेहतर कॉलिंग अनुभव देने के लिए यह सिस्टम 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा की स्थिति में भी प्रभावी तरीके से काम कर सकता है।

बैटरी लाइफ पर भी दिया गया खास ध्यान

बैटरी के मामले में भी OnePlus Nord Buds 4 काफी दमदार नज़र आते हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स कुल 54 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। हालांकि यह आंकड़ा कंपनी की इंटरनल टेस्टिंग पर आधारित है, जिसमें ANC बंद रखा गया था और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर सेट किया गया था।

इसके अलावा, इन ईयरबड्स को TÜV Rheinland Battery Health Certification भी मिला है, जो उनकी बैटरी की विश्वसनीयता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़े- 8000mAh बैटरी वाले Tecno Pova 8 5G की पहली सेल शुरू, डिस्काउंट के बाद क्या इतनी कीमत में है बेस्ट डील

गेमर्स के लिए मिलेंगे खास फीचर्स

अगर आप BGMI, Free Fire या Call of Duty जैसे गेम खेलना पसंद करते हैं, तो OnePlus Nord Buds 4 आपको पसंद आ सकते हैं। इनमें Ultra-Low Latency Audio और OnePlus Game Sound Spatial Audio जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग के दौरान बेहतर ऑडियो अनुभव देने का काम करेंगे।

यह फीचर OxygenOS 12 या उससे ऊपर वाले OnePlus स्मार्टफोन्स के साथ काम करेगा। वहीं अन्य Android और iPhone यूजर्स HeyMelody ऐप के जरिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

आरामदायक डिजाइन के साथ आएंगे नए ईयरबड्स

OnePlus Nord Buds 4 का वजन केवल 4.3 ग्राम प्रति ईयरबड रखा गया है। कंपनी ने इन्हें एर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ तैयार किया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के दौरान भी आरामदायक अनुभव मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े- OnePlus N6 की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता! 20 हजार से कम में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन

कब होगा लॉन्च?

OnePlus Nord Buds 4 को भारत में 25 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इसके फीचर्स का खुलासा कर दिया है, लेकिन कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी।

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि OnePlus अपने नए Nord Buds 4 को किस कीमत पर बाजार में उतारता है और क्या ये अपने सेगमेंट में दूसरे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे पाएंगे।

Leave a Comment